Author: Admin

अंतरा भाग -1 कबीरदास (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:’अरे इन दोहुन राह न पाई’ से कबीर का क्या आशय है और वे किस राह की बात कर रहे हैं? उत्तर :  कबीर जी इस पंक्ति में हिन्दुओं और मुस्लमानों के लिए बोल रहे हैं। उनका अर्थ है कि ये दोनों धर्म आंडबरों में उलझे हुए हैं। इन्हें सच्ची भक्ति का अर्थ नहीं मालूम है। धार्मिक आंडबरों को धर्म मानकर चलते हैं। कबीर के अनुसार ये दोनों भटके हुए हैं। प्रश्न 2:इस देश में अनेक धर्म, जाति, मज़हब और संप्रदाय के लोग रहते थे किंतु कबीर हिंदू और…

Read More

अंतरा भाग -1 भारतेंदु हरिश्चंद्र (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि ‘इस अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वहीं बहुत कुछ है क्यों कहा गया है? उत्तर :  पाठ में भारतेंदु जी ने बताया है कि भारतीय लोगों में आलस समा गया है। इस कारण वे काम करने से बचते हैं। देश में बेरोज़गारी बढ़ गई है। यह देखते हुए उन्होंने कहा है कि अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वही बहुत कुछ है। वह कहते हैं कि इसके लिए हमें सबसे पहले अपने अंदर व्याप्त आलस को…

Read More

अंतरा भाग -1 ओमप्रकाश वाल्मीकि (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:जसदेव की पिटाई के बाद मज़दूरों का समूचा दिन कैसा बीता? उत्तर : जसदेव की पिटाई के बाद मज़दूरों का समूचा दिन दहशत तथा अदृश्य डर में बीता था। सभी इस डर में जी रहे थे कि न जाने कब सूबेसिंह आएगा और फिर मार-पिटाई का दौर चल पड़ेगा। प्रश्न 2:’ईंटों को जोड़कर बनाए चूल्हे में जलती लकड़ियों की चिट-पिट जैसे मन में पसरी दुश्चिंताओं और तकलीफ़ों की प्रतिध्वनियाँ थीं जहाँ सब कुछ अनिश्चित था।’ – यह वाक्य मानो की किस मनोस्थिति को उजागर करता है? उत्तर :…

Read More

अंतरा भाग -1 सुधा अरोड़ा (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:ज्योतिबा फुले का नाम समाज सुधारकों की सूची में शुमार क्यों नहीं किया गया? तर्क सहित उत्तर लिखिए। उत्तर :  ज्योतिबा फुले का नाम समाज सुधारकों की सूची में शुमार नहीं किया गया क्योंकि इसके निर्माता उस उच्चवर्गीय समाज का प्रतिनिधित्व करते थे, जिसका ज्योतिबा फुले विरोध करते थे। वे हमेशा ब्राह्मण समाज में व्याप्त आडंबरों और रूढ़ियों का विरोध करते थे। वे समाज में ब्राह्मण समाज के वर्चस्व के विरोधी थे। वे सभी को समान अधिकार देने के समर्थक । यदि उन्हें समाज सुधारकों की सूची में…

Read More

अंतरा भाग -1 रांगेय राघव (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1: चमेली को गूँगे ने अपने बारे में क्या-क्या बताया और कैसे? उत्तर :  चमेली को गूँगे ने अपने बारे में बताया कि उसकी माँ उसके पिता के मरने के बाद उसे छोड़कर चली गई थी। उसके रिश्तेदारों ने उसे पाला था। वह उनके पास से भाग आया क्योंकि वे उसे बहुत मारते थे। उसने बहुत जगहों पर काम करके कमाया लेकिन कभी किसी के आगे भीख नहीं माँगी। किसी ने बचपन में मुँह की सफाई करते हुए उसकी काँख काट दी थी, जिसके कारण वह गूँगा हो…

Read More

अंतरा भाग -1 हरिशंकर परसाई (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:लेखक ने टार्च बेचनेवाली कंपनी का नाम ‘सूरज छाप’ ही क्यों रखा? उत्तर : साधारण-सी बात है कि इस संसार को प्रकाशित सूर्य करता है। जब सूर्य आता है, तो अंधकार भाग जाता है। अतः सूरज छाप नाम रखकर लेखक पाठकों को कंपनी के प्रति आश्वस्त करना चाहता है। टार्च भी प्रकाश करने के काम आती है। अतः यह नाम लेखक की बनाई कंपनी तथा कहानी को सार्थकता प्रदान करता है। प्रश्न 2:पाँच साल बाद दोनों दोस्तों की मुलाकात किन परिस्थितियों में और कहाँ होती है? उत्तर :…

Read More

अंतरा भाग -1 अमरकांत (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए ) प्रश्न 1:सिद्धेश्वरी ने अपने बड़े बेटे रामचंद्र से मँझले बेटे मोहन के बारे में झूठ क्यों बोला? उत्तर : घर की स्थिति सही नहीं चल रही थी। रामचंद्र की नौकरी छूट गई थी। उसी के पैसों से घर चल रहा था। ऐसे में जब थका-हारा रामचंद्र बाहर से आकर मोहन के बारे में पूछने लगा, तो सिद्धेश्वरी को झूठ बोलना पड़ा। वह रामचंद्र को यह नहीं बता सकती थी कि मोहन पढ़ने के स्थान पर आवारागर्दी कर रहा है। मोहन पढ़ने के स्थान पर समय नष्ट…

Read More

अंतरा भाग -1 प्रेमचंद (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए ) NCERT Solutions for Class 11 Antaraa Part 1 Hindi Chapter 1- Premchand प्रश्न 1:’ईदगाह’ कहानी के उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे ईद के अवसर पर ग्रामीण परिवेश का उल्लास प्रकट होता है। उत्तर :  इस प्रसंग में ईद के अवसर पर ग्रामीण परिवेश का उल्लास प्रकट होता है- रमज़ान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आई है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभात है। वृक्षों पर कुछ अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक है, आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है। आज का…

Read More

अंतरा भाग -1 पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:क्या लाल का व्यवहार सरकार के विरुद्ध षड्यंत्रकारी था? उत्तर :  वह एक क्रांतिकारी था। अपने देश को आज़ाद कराने के लिए प्रत्यनशील था। इस कारण से उसे अंग्रेज़ी सरकार राजद्रोही कह सकती है। उसने कभी सरकार के विरुद्ध षड्यंत्र नहीं किया था। क्रांतिकारी होने के कारण सरकार उस पर संदेह करती थी। उसके बढ़ते कदमों को रोकने के लिए अंग्रेज़ी सरकार ने उसे षड्यंत्र करके फंसा दिया था। अतः हम उसे षड्यंत्रकारी नहीं कह सकते हैं। प्रश्न 2:पूरी कहानी में जानकी न तो शासन-तंत्र के…

Read More

आरोह भाग -1 निर्मला पुतुल (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:माटी का रंग प्रयोग करते हुए किस बात की ओर संकेत किया गया है? उत्तर :  माटी का रंग शब्दों का प्रयोग करके कवयित्री ने संथाल लोगों की ओर इशारा किया है। इसके माध्यम से कवयित्री अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास करती है। प्रश्न 2:भाषी में झारखंडीपन से क्या अभिप्राय है? उत्तर :भाषी में झारखंडीपन से अभिप्राय अपनी स्थानीय भाषा को संभाले रखना है। हमारी बोली में यह स्वरूप दिखाई देता है। प्रश्न 3:दिल के भोलेपन के साथ-साथ अक्खड़पन और जुझारूपन को भी बचाने की आवश्यकता पर…

Read More