आरोह भाग -1 अवतार सिंह पाश (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:कवि के किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना? उत्तर : कवि के अनुसार मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ सबसे अधिक खतरनाक नहीं है। इनको करते समय मनुष्य में प्रतिरोध की क्षमता विद्यमान रहती है। यदि मनुष्य प्रयास करे, तो इन सभी बुरी बातों को सुधार सकता है। अतः जहाँ बदलाव संभव है, उसे सबसे खतरनाक नहीं समझा जा सकता है। उसके अनुसार इससे भी अधिक खतरनाक बातें यहाँ विद्यमान है। प्रश्न 2:सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार…
Author: Admin
आरोह भाग -1 अक्कमहादेवी (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:लक्ष्य प्राप्ति में इंद्रियाँ बाधक होती हैं- इसके संदर्भ में अपने तर्क दीजिए। उत्तर : इंद्रियाँ मनुष्य को सांसारिक जीवन तथा सुख-सविधाओं से जोड़े रखती हैं। यह मनुष्य में मोह, लोभ, क्रोध, अहंकार, लालच इत्यादि भाव पैदा कर उसे विषय-वासनाओं से बाँधे रखती हैं। जो मनुष्य इनमें नियंत्रण प्राप्त कर लेता है, वह सभी बंधनों से आज़ाद हो जाता है। एक भक्त के लिए इन पर विजय पाना बहुत आवश्यक होता है। अन्यथा वह अपने लक्ष्य (ईश्वर) को प्राप्त नहीं कर सकता है। ये कदम-कदम पर उसे विचलित करती…
आरोह भाग -1 दुष्यंत कुमार (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:आखिरी शेर में गुलमोहर की चर्चा हुई है। क्या उसका आशय एक खास तरह के फूलदार वृक्ष से है या उसमें कोई सांकेतिक अर्थ निहित है? समझाकर लिखें। उत्तर : आखिरी शेर में गुलमोहर की चर्चा अवश्य हुई है। यह एक खास तरह के फूलदार वृक्ष होते हैं। मगर शायर ने इसका सांकेतिक अर्थ लिया है। इस वृक्ष को सौंदर्य तथा शांति का प्रतीक माना जाता है। यह मनुष्य को आज़ादी का अनुभव करवाता है। अतः आज़ादी इसका सांकेतिक अर्थ है। प्रश्न 2: पहले शेर में चिराग शब्द…
आरोह भाग -1 त्रिलोचन (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे? उत्तर : जब कवि ने चंपा को कहा कि उसके ब्याह के बाद उसका पति कलकत्ता नौकरी करने चला जाएगा, तो उसके पत्र पढ़ने के लिए और उसे पत्र लिखने के लिए चंपा को पढ़ना-लिखना सीखना चाहिए। चंपा को यह बात अच्छी नहीं लगी। वह चाहती है कि ब्याह के बाद उसका पति उसके साथ रहेगा। वह उसे कभी कलकत्ता जाने नहीं देगी। अतः कवि की बात सुनकर उसे कलकत्ता पर गुस्सा आ गया और उसने कलकत्ता पर बजर…
आरोह भाग -1भवानी प्रसाद मिश्रा (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:पानी के रातभर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है? उत्तर : इन दोनों के मध्य संबंध गहरा है। रातभर वर्षा होने से कवि का मन घर के लिए आतुर हो जाता है। उसके प्राण तथा मन में प्रेम की भावनाएँ उठने लगती हैं। वह अपनों से मिलना चाहता है। इन बूंदों से उसके प्राण तथा मन उल्लासित हो जाते हैं मगर न मिलने के कारण वह तड़प उठता है। प्रश्न 2:मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा…
आरोह भाग -1 सुमित्रानंदन पंथ (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1: अंधकार की गुहा सरीखी उन आँखों से डरता है मन। क. आमतौर पर हमें डर किन बातों से लगता है? ख. उन आँखों से किसकी ओर संकेत किया गया है? ग. कवि को उन आँखों से डर क्यों लगता है? घ. डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया है? ङ. यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता, क्या तब भी वह कविता लिखता? उत्तर : क. आमतौर पर हमें डर अंधेरे, हमारे द्वारा किए गए गलत कार्य, झूठ के पकड़े…
आरोह भाग -1 रामनरेश त्रिपाठी (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:पथिक का मन कहाँ विचरना चाहता है? उत्तर : पथिक का मन बादलों के ऊपर बैठकर नीले आकाश में घूमने का करता है। वह विशाल समुद्र में विद्यमान लहरों पर भी बैठकर घूमना चाहता है। प्रश्न 2:सूर्योदय वर्णन के लिए किस तरह के बिंबों का प्रयोग हुआ है? उत्तर : सूर्योदय वर्णन के लिए निम्नलिखित दृश्य-बिंबों का प्रयोग हुआ है।– • कमला के कंचन-मंदिर का मानो कांत कँगूरा- इस बिंब में सूर्योदय को लक्ष्मी के सोने के मंदिर का कँगूरा (ऊपरी भाग) कहा गया है। • रतनाकर ने…
आरोह भाग -1 मीरा (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1:मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती हैं? वह रूप कैसा है? उत्तर : मीरा के लिए ‘कृष्ण’ उनके पति हैं। कृष्ण का यह रूप मीरा के अनुसार मन को हरने वाला है। वे इस रूप पर स्वयं को वार सकती हैं। जिस कृष्ण ने सिर पर मुकुट पहना है, वही कृष्ण उनके पति हैं। प्रश्न 2:भाव व शिल्प सौंदर्य स्पष्ट कीजिए- (क) अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम-बेलि बोयी अब तो बेलि फैलि गई, आणंद फल होयी (ख) दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से विलोयी…
आरोह भाग -1 कबीर (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1: कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है? इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं? उत्तर : कबीर मानते हैं कि ईश्वर एक है। वे इसके समर्थन में ये तर्क देते हैं।- (क) इस पृथ्वी में विद्यमान हवा एक है। (ख) इस पृथ्वी में जल भी एक ही है। (ग) ज्योति सभी मनुष्य में एक ही है। (घ) सभी मनुष्य इसी मिट्टी से बने हैं। (ङ) ईश्वर रूपी कुम्हार भी एक ही है, जो मिट्टी को सानता है। प्रश्न 2:मानव शरीर का निर्माण किन पाँच तत्त्वों से हुआ…
आरोह भाग -1 सैयद हैदर रज़ा (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ) प्रश्न 1: रजा ने अकोला में ड्राइंग अध्यापक की नौकरी की पेशकश क्यों नहीं स्वीकार की? उत्तर : मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लेखक को जे. जे. स्कूल में दाखिला के लिए छात्रवृत्ति मिली थी। मगर समय पर लेखक वहाँ दाखिला नहीं ले पाए और उनका आधा साल नष्ट हो गया। इस कारण उनसे जे. जे. स्कूल से मिली छात्रवृत्ति वापिस ले ली गई। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें अकोला नामक स्थान में ड्रांइग अध्यापक की नौकरी की पेशकश की मगर अब लेखक वहाँ वापिस नहीं जाना चाहते थे।…