Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CBSE Learning
    • Home
    • NCERT Solutions
    • Class 12
      • Class 12 Physics
      • Class 12 Chemistry
      • Class 12 Maths
      • Class 12th Biology
      • Class 12 English
      • Class 12 Accountancy
      • Class 12 Economics
      • Class 12 Business Studies
      • Class 12 Political Science
      • Class 12 Sociology
      • Class 12 Psychology
    • Class 11
      • Class 11 Maths
      • Class 11 Physics
      • Class 11 Chemistry
      • Class 11 Biology
      • Class 11 Accountancy
      • Class 11 English
      • Class 11 Economics
      • Class 11 Business Studies
      • Class 11 Political Science
      • Class 11 Psychology
      • Class 11 Sociology
    • Class 10
      • Class 10 English
      • Class 10 Maths
      • Class 10 Science
      • Class 10 Social Science
    • Class 9
      • Class 9 Maths
      • Class 9 English
      • Class 9 Science
      • Class 9 Social Science
    • Class 8
      • Class 8 Maths
      • Class 8 Science
      • Class 8 English
      • Class 8 Social Science
    • Class 7
      • Class 7 Maths
      • Class 7 Science
      • Class 7 English
      • Class 7 Social Science
    • Class 6
      • Class 6 Maths
      • Class 6 Science
      • Class 6 English
      • Class 6 Social Science
    CBSE Learning
    Home » NCERT Solutions for Class 10 Sparsh Part 2 Hindi Chapter 2 -Pad
    Class 10 Hindi

    NCERT Solutions for Class 10 Sparsh Part 2 Hindi Chapter 2 -Pad

    AdminBy AdminUpdated:August 11, 20234 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्पर्श भाग -2 पद (निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए )


    प्रश्न 1: पहले पद में मीरा ने हरि से अपनी  पीड़ा हरने की  विनती किस प्रकार की है?
    उत्तर:
     मीरा ने हरि से अपनी पीड़ा हरने की विनती की है − प्रभु जिस प्रकार आपने द्रोपदी का वस्त्र बढ़ाकर भरी सभा में उसकी लाज रखी,
    नरसिंह का रुप धारण करके हिरण्यकश्यप को मार कर प्रह्लाद को बचाया, मगरमच्छ ने जब हाथी को अपने मुँह में ले लिया तो उसे बचाया और पीड़ा भी हरी। हे प्रभु ! इसी तरह मुझे भी हर संकट से बचाकर पीड़ा मुक्त  करो।


    प्रश्न 2: दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं? स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर: मीरा का हृदय कृष्ण के पास रहना चाहता है। उसे पाने के लिए इतना अधीर है कि वह उनकी सेविका बनना चाहती हैं। वह बाग-बगीचे लगाना चाहती हैं जिसमें श्री  कृष्ण घूमें, कुंज गलियों में कृष्ण की लीला के गीत गाएँ ताकि उनके नाम के स्मरण का लाभ उठा सके। इसप्रकार वह कृष्ण का नाम, भावभक्ति और स्मरण की जागीर अपने पास रखना चाहती हैं और अपना जीवन सफल बनाना चाहती हैं।


    प्रश्न 3: मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रुप-सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है?
    उत्तर:
    मीरा ने कृष्ण के रुप-सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहा है कि उनके सिर पर मोर के पंखों का मुकुट है, वे पीले वस्त्र पहने हैं और गले में वैजंती फूलों की माला पहनी है, वे बाँसुरी बजाते हुए गायें चराते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं।


    प्रश्न 4: मीराबाई की भाषा शैली  पर प्रकाश डालिए।
    उत्तर:  मीराबाई  की भाषा शैली राजस्थानी मिश्रित ब्रजभाषा है। इसके साथ ही गुजराती शब्दों का भी प्रयोग है।  इसमें सरल, सहज और आम बोलचाल की भाषा है। पदावली कोमल, भावानुकूल व प्रवाहमयी है,पदों में भक्तिरस है तथा अनुप्रास, पुनरुक्ति प्रकाश, रुपक आदि अलंकार
    इसमें हैं।


    प्रश्न 5: वे श्रीकृष्ण को पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तैयार हैं?
    उत्तर:
     मीरा कृष्ण को पाने के लिए अनेकों कार्य करने को तैयार हैं। वह सेवक बन कर उनकी सेवा कर उनके साथ रहना चाहती हैं, उनके विहार करने के लिए बाग बगीचे लगाना चाहती है। वृंदावन की गलियों में उनकी लीलाओं का गुणगान करना चाहती हैं, ऊँचे–ऊँचे महलों में खिड़कियाँ
    बनवाना चाहती हैं ताकि आसानी से कृष्ण के दर्शन कर सकें। कुसुम्बी रंग की साड़ी पहनकर आधी रात को कृष्ण से मिलकर उनके दर्शन करना
    चाहती हैं।


    प्रश्न 6: काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
    हरि  आप हरो जन री भीर।
    द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर।
    भगत कारण रुप नरहरि, धर्यो आप सरीर।
    उत्तर:  इस  पद में मीरा ने कृष्ण के भक्तों पर कृपा दृष्टि  रखने वाले रुप  का वर्णन किया  है। वे कहती हैं  – “हे  हरि  !  जिस प्रकार आपने अपने भक्तजनों की पीड़ा हरी है, मेरी भी पीड़ा उसी प्रकार दूर करो। जिस प्रकार द्रोपदी का चीर   बढ़ाकर, प्रह्लाद के लिए नरसिंह रुप धारण कर आपने रक्षा की,  उसी प्रकार मेरी भी रक्षा करो।” इसकी भाषा ब्रज मिश्रित राजस्थानी है। ‘र’ ध्वनि का बारबार प्रयोग हुआ है तथा ‘हरि’ शब्द में श्लेष अलंकार है।


    प्रश्न 7: काव्य-सौंदर्य  स्पष्ट कीजिए-
    बूढ़तो गजराज राख्यो, काटी  कुण्जर पीर।
    दासी मीराँ लाल गिरधर, हरो म्हारी भीर।
    उत्तर:  इन पंक्तियों में  मीरा ने कृष्ण  से अपने दुख दूर करने की प्रार्थना की है। हे भक्त वत्सल जैसे – डूबते गजराज को बचाया और उसकी रक्षा
    की वैसे ही आपकी दासी मीरा प्रार्थना करती है कि उसकी पीड़ा दूर करो। इसमें दास्य भक्तिरस है। भाषा ब्रज मिश्रित राजस्थानी है। अनुप्रास अलंकारहै,भाषा सरल तथा सहज है।


    प्रश्न 8: काव्य-सौंदर्य  स्पष्ट कीजिए-
    चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची।
    भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी।
    उत्तर: स्मरण और भावभक्ति पा सकती है। इसमें दास्य भाव दर्शाया गया है। भाषा ब्रज मिश्रित राजस्थानी है। अनुप्रास अलंकार


    प्रश्न 9: उदाहरण के आधार पर पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रुप लिखिए-
    उदाहरण −भीर − पीड़ा/कष्ट/दुख; री − की
    चीर …………… बूढ़ता ……………

    धर्यो …………… लगास्यूँ ……………

    कुण्जर …………… घणा ……………

    बिन्दरावन …………… सरसी ……………

    रहस्यूँ …………… हिवड़ा ……………

    राखो …………… कुसुम्बी ……………
    उत्तर:

    चीर–वस्त्रबूढ़ता–डूबना
    धर्यो–रखनालगास्यूँ–लगाना
    कुण्जर–हाथीघणा–बहुत
    बिन्दरावन–वृंदावनसरसी–अच्छी
    रहस्यूँ–रहनाहिवड़ा–हृदय
    राखो–रखनाकुसुम्बी–लाल
    (केसरिया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNCERT Solutions for Class 10 Sparsh Part 2 Hindi Chapter 1 – Saakhi
    Next Article NCERT Solutions for Class 10 Sparsh Part 2 Hindi Chapter 3 -Dohe
    Recent Posts
    • How many states and union territories are in India
    NCERT Book Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 Maths
    • NCERT Solutions for Class 12 Physics
    • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 12 Biology
    • NCERT Solution for Class 11 – Physics
    • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 11 Maths
    • NCERT Solutions for Class 11 Biology
    • NCERT Solutions for Class 11 – Accountancy
    • NCERT Solutions for Class 11 – English
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths – 2023 Updated
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 – English
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths 2023
    • NCERT Solutions for Class 9 – Science
    Exams
    • Privacy Policy
    • NEET 2024
    • NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit
    Links
    Latest News
    Contact Us
    Privacy Policy
    Ask a Doubt
    © 2023 CBSE Learning

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.