Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CBSE Learning
    • Home
    • NCERT Solutions
    • Class 12
      • Class 12 Physics
      • Class 12 Chemistry
      • Class 12 Maths
      • Class 12th Biology
      • Class 12 English
      • Class 12 Accountancy
      • Class 12 Economics
      • Class 12 Business Studies
      • Class 12 Political Science
      • Class 12 Sociology
      • Class 12 Psychology
    • Class 11
      • Class 11 Maths
      • Class 11 Physics
      • Class 11 Chemistry
      • Class 11 Biology
      • Class 11 Accountancy
      • Class 11 English
      • Class 11 Economics
      • Class 11 Business Studies
      • Class 11 Political Science
      • Class 11 Psychology
      • Class 11 Sociology
    • Class 10
      • Class 10 English
      • Class 10 Maths
      • Class 10 Science
      • Class 10 Social Science
    • Class 9
      • Class 9 Maths
      • Class 9 English
      • Class 9 Science
      • Class 9 Social Science
    • Class 8
      • Class 8 Maths
      • Class 8 Science
      • Class 8 English
      • Class 8 Social Science
    • Class 7
      • Class 7 Maths
      • Class 7 Science
      • Class 7 English
      • Class 7 Social Science
    • Class 6
      • Class 6 Maths
      • Class 6 Science
      • Class 6 English
      • Class 6 Social Science
    CBSE Learning
    Home » NCERT Solutions for Class 10 Kritika Part 2 Hindi Chapter 5 -Main Kyu Likhta Hoon
    Class 10 Hindi

    NCERT Solutions for Class 10 Kritika Part 2 Hindi Chapter 5 -Main Kyu Likhta Hoon

    AdminBy Admin6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कृतिका भाग -2 मैं क्यों लिखता हूँ?


    प्रश्न 1:लेखक के अनुसार प्रत्यक्षअनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों?
    उत्तर:  लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव वह होता है, जिसे हम घटित होते हुए देखते हैं। इसके माध्यम से हम अनुभूति, संवेदना और कल्पना को सरलता से आत्मसात् कर लेते हैं। यह वास्तव में रचनाकार के साथ घटित नहीं होता है। वह आँखों के आगे नहीं आया होता। अनुभव की तुलना में अनुभूति (महसूस करने की क्षमता) लेखक के हृदय के सारे भावों को बाहर निकालने में उसकी सहायता करती है। जब तक हृदय में अनुभूति न जागे लेखन का कार्य करना संभव नहीं है। क्योंकि यही हृदय में संवेदना जागृत करती है और लेखन के लिए मजबूर करती है। यही कारण है कि लेखक लेखन के लिए अनुभूति को अधिक महत्व देता है।


    प्रश्न 2:लेखक ने अपने आपको हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ताकब और किस तरह महसूस किया?
    उत्तर: लेखक ने अपनी जापान यात्रा के दौरान हिरोशिमा का दौरा किया था। वह उस अस्पताल में भी गया जहाँ आज भी उस भयानक विस्फोट से पीड़ित लोगों का ईलाज हो रहा था। इस अनुभव द्वारा लेखक को, उसका भोक्ता बनना स्वीकारा नहीं था ।कुछ दिन पश्चात् जब उसने उसी स्थान पर एक बड़े से जले पत्थर पर एक व्यक्ति की उजली छाया देखी, विस्फोट के समीप कोई व्यक्ति उस स्थान पर खड़ा रहा होगा। विस्फोट से विसर्जित रेडियोधर्मी पदार्थ ने उस व्यक्ति को भाप बना दिया और पत्थर को झुलसा दिया। इस प्रत्यक्ष अनुभूति ने लेखक के हृदय को झकझोर दिया। उसे प्रतीत हुआ मानो किसी ने उसे थप्पड़ मारा हो और उसके भीतर उस विस्फोट का भयानक दृश्य प्रज्वलित हो गया। उसे जान पड़ा मानो वह स्वयं हिरोशिमा बम का उपभोक्ता बन गया हो।


    प्रश्न 3:  मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि –
    (क) लेखक को कौन-सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं?
    (ख) किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं?
    उत्तर:
    (क) लेखक अपनी आंतरिक विवशता के कारण लिखने के लिए प्रेरित होता है। उसकी अनुभूति उसे लिखने के लिए प्रेरित करती है व स्वयं को जानने के लिए भी वह लिखने के लिए प्रेरित होता है।
    (ख) किसी रचनाकार को उसकी आंतरिक विवशता रचना करने के लिए प्रेरित करती है। परन्तु कई बार उसे संपादकों के दवाब व आग्रह के कारण रचना लिखने के लिए उत्साहित होना पड़ता है। कई बार प्रकाशक का तकाज़ा व उसकी आर्थिक विवशता भी उसे रचना, रचने के लिए उत्साहित करती है।


    प्रश्न 4: कुछ रचनाकारों के लिए आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव के साथ-साथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होता है। ये बाह्य दबाव कौन-कौन से हो सकते हैं?
    उत्तर:  कोई आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव, उसे हमेशा लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। फिर चाहे कुछ भी हो परन्तु इनके साथ-साथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होते हैं। ये दबाव संपादकों का आग्रह हो सकता है या फिर प्रकाशक का तकाज़ा या उसकी स्वयं की आर्थिक स्थिति जो उसे रचना करने के लिए दबाव डालती है।


    प्रश्न 5: क्या बाह्य दबाव केवल लेखन से जुड़े रचनाकारों को ही प्रभावित करते हैं या अन्यक्षेत्रों सेजुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं,कैसे?
    उत्तर: बिल्कुल! ये दवाब किसी भी क्षेत्र के कलाकार हो, सबको समान रुप से प्रभावित करते हैं। कलाकार अपनी अनुभूति या अपनी खुशी के लिए अवश्य अपनी कला का प्रदर्शन करता हो, परन्तु उसके क्षेत्र की विवशता एक रंचनाकार से अलग नहीं है। जैसे एक अभिनेता, मंच कलाकार या नृत्यकार हो सबको उनके निर्माता या निर्देशकों के दबाव पर प्रदर्शन करना पड़ता है। जनता के सम्मुख अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करें, इसलिए जनता का दबाव भी उन्हें प्रभावित करता है। उनकी आर्थिक स्थिति तो प्रभावित करती ही है क्योंकि यदि आर्थिक दृष्टि से वह सबल नहीं है तो वह अपनी ज़रुरतों का निर्वाह करने में असमर्थ महसूस करेगा। यह सब दबाव हर क्षेत्र के कलाकार को प्रभावित करते हैं।


    प्रश्न 6:हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंत: व बाह्य दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं?
    उत्तर:  यद्यपि जब लेखक जापान घूमने गया था तो हिरोशिमा में उस विस्फोट से पीड़ित लोगों को देखकर उसे थोड़ी पीड़ा हुई परन्तु उसका मन लिखने के लिए उसे प्रेरित नहीं कर पा रहा था। पर जले पत्थर पर किसी व्यक्ति की उजली छाया को देखकर उसको हिरोशिमा में विस्फोट से प्रभावित लोगों के दर्द की अनुभूति कराई।
    हिरोशिमा के पीड़ितों को देखकर लेखक को पहले ही अनुभव हो चुका था परन्तु इस ज्वलंत उदाहरण ने उसके हृदय में वो अनुभूति जगाई कि लेखक को लिखने के लिए प्रेरित किया। ये अनुभव उसका बाह्य दबाव था और अनुभूति उसका आंतरिक दबाव जो उसके प्रेरणा सूत्र बने और उस प्रेरणा ने एक कविता लिखने के लिए लेखक को प्रेरित किया।


    प्रश्न 7: हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है।आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँऔर किस तरह से होरहा है।
    उत्तर:  हिरोशिमा तो विज्ञान के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण है ही पर हम मनुष्यों द्वारा विज्ञान का और भी दुरुपयोग किया जा रहा है। आज हर देश परमाणु अस्त्रों को बनाने में लगा हुआ है जो आने वाले भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस विज्ञान की देन के द्वारा आज हम अंगप्रत्यारोपण कर सकते हैं। एक व्यक्ति के खराब अंग के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के द्वारा दान में दिए गए अंगों का प्रत्यारोपण किया जाता है। परन्तु आज इस देन का दुरुपयोग कर हम मानव अंगो का व्यापार करने लगे हैं। विज्ञान ने कंप्यूटर का आविष्कार किया उसके पश्चात् उसने इंटरनेट का आविष्कार किया ये उसने मानव के कार्यों के बोझ को कम करने के लिए किया। हम मनुष्यों ने इन दोनों का दुरुपयोग कर वायरस व साइबर क्राइम को जन्म दिया है। विज्ञान ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए हवाई जहाज़, गाड़ियों आदि का निर्माण किया परन्तु हमने इनसे अपने ही वातावरण को प्रदूषित कर दिया है। ऐसे कितने ही अनगिनत उदाहरण हैं जिससे हम विज्ञान का दुरुपयोग कर महाविनाश की ओर बढ़ रहे हैं।


    प्रश्न 8: एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है?
    उत्तर:  हमारी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये कहना कि विज्ञान का दुरुपयोग हो रहा है – सही है! परन्तु हर व्यक्ति इसका दुरुपयोग कर रहा है। यह कहना सर्वथा गलत होगा। क्योंकि कुछ लोग इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कार्य करते रहते हैं।
    (1) आज हमारे अथक प्रयासों के द्वारा ही परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। क्योंकि हथियार लगभग सभी देशों के पास है परन्तु परमाणु संधियों द्वारा इनके प्रयोगों में रोक लगा दी गई है। हमें चाहिए हम इनका समर्थन करें।
    (2) प्रदूषण के प्रति जनता में जागरुकता लाने के लिए अनेकों कार्यक्रमों व सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे प्रदूषण के प्रति रोकथाम की जा सके। इन समारोहों में जाकर व लोगों को बताकर हम अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं।
    (3) अंग प्रत्यारोपण पर मीडिया के अथक प्रयास से ही अंकुश लगना संभव हो पाया है। हमें चाहिए कि उसके इस प्रयास में उसका साथ दे व जहाँ पर भी ऐसी कोई गतिविधि चल रही हो उससे मीडिया व कानून को जानकारी देकर उनका सहयोग करें।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNCERT Solutions for Class 10 Kritika Part 2 Hindi Chapter 4 – Ehi Thaiya Jhulni Hairani Ho Rama
    Next Article NCERT Solutions for Class 10 Sanchayan Part 2 Hindi Chapter 1- Harihar Kaka
    Recent Posts
    • Birds Name in English
    NCERT Book Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 Maths
    • NCERT Solutions for Class 12 Physics
    • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
    • NCERT Solutions for Class 12 English
    • NCERT Solutions for Class 12 Economics
    • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
    • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
    • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
    • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
    • NCERT Solutions for Class 12 Biology
    • NCERT Solution for Class 11 Physics
    • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 11 Maths
    • NCERT Solutions for Class 11 Biology
    • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
    • NCERT Solutions for Class 11 Economics
    • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
    • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
    • NCERT Solutions for Class 11 Sociology
    NCERT Solutions
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 8 Maths
    • NCERT Solutions for Class 8 Science
    • NCERT Solutions for Class 8 English
    • NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 8 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 7 Maths
    • NCERT Solutions for Class 7 English
    • NCERT Solutions for Class 7 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 7 Science
    Exams
    • Privacy Policy
    • NEET 2024
    • NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit
    • Current Affairs
    Links
    Latest News
    Contact Us
    Privacy Policy
    Ask a Doubt
    © 2026 CBSE Learning

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.