Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CBSE Learning
    • Home
    • NCERT Solutions
    • Class 12
      • Class 12 Physics
      • Class 12 Chemistry
      • Class 12 Maths
      • Class 12th Biology
      • Class 12 English
      • Class 12 Accountancy
      • Class 12 Economics
      • Class 12 Business Studies
      • Class 12 Political Science
      • Class 12 Sociology
      • Class 12 Psychology
    • Class 11
      • Class 11 Maths
      • Class 11 Physics
      • Class 11 Chemistry
      • Class 11 Biology
      • Class 11 Accountancy
      • Class 11 English
      • Class 11 Economics
      • Class 11 Business Studies
      • Class 11 Political Science
      • Class 11 Psychology
      • Class 11 Sociology
    • Class 10
      • Class 10 English
      • Class 10 Maths
      • Class 10 Science
      • Class 10 Social Science
    • Class 9
      • Class 9 Maths
      • Class 9 English
      • Class 9 Science
      • Class 9 Social Science
    • Class 8
      • Class 8 Maths
      • Class 8 Science
      • Class 8 English
      • Class 8 Social Science
    • Class 7
      • Class 7 Maths
      • Class 7 Science
      • Class 7 English
      • Class 7 Social Science
    • Class 6
      • Class 6 Maths
      • Class 6 Science
      • Class 6 English
      • Class 6 Social Science
    CBSE Learning
    Home » NCERT Solutions for Class XI Aaroh Part 1 Hindi Chapter 19- Avatar Singh Pasha
    Class 11 Hindi

    NCERT Solutions for Class XI Aaroh Part 1 Hindi Chapter 19- Avatar Singh Pasha

    AdminBy Admin5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरोह भाग -1 अवतार सिंह पाश (निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए )


    प्रश्न 1:कवि के किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना?
    उत्तर :  कवि के अनुसार मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ सबसे अधिक खतरनाक नहीं है। इनको करते समय मनुष्य में प्रतिरोध की क्षमता विद्यमान रहती है। यदि मनुष्य प्रयास करे, तो इन सभी बुरी बातों को सुधार सकता है। अतः जहाँ बदलाव संभव है, उसे सबसे खतरनाक नहीं समझा जा सकता है। उसके अनुसार इससे भी अधिक खतरनाक बातें यहाँ विद्यमान है।


    प्रश्न 2:सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ ?
    उत्तर :  ‘सबसे खतरनाक’ शब्दों को बार-बार दोहराए जाने से कविता तथा इसके कथ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इस तरह वह ‘खतरनाक’ तथा ‘सबसे खतरनाक’ के मध्य उत्पन्न अंतर को समझ पाते हैं। इस तरह कविता अधिक प्रभावशाली बन जाती है।


    प्रश्न 3:कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है  न कहकर बुरा तो है कहा है। तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए।
    उत्तर : ‘तो’ शब्द ने कथन की भंगिमा में बहुत बदलाव किया है। ‘तो’ शब्द का प्रयोग करके कवि ने बुरेपन की हद को कम कर दिया है। यह बुरा है और बुरा तो है में तुलना करने में लाभकारी सिद्ध हुआ है।


    प्रश्न 4:मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना – इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक है?
    उत्तर : मुर्दा शांति से भर जाना ऐसी स्थिति होती है, जब हम किसी भी बात पर मौन धारण कर लेते हैं। तब हम गलत बात पर कुछ नहीं कहते हैं। सब अंधेर अपनी आँखों से होता देखते हैं, जो कि सही नहीं है। इस प्रकार के लोग सही नहीं होते हैं। तभी कवि ने ऐसी स्थिति को खतरनाक माना है। हमारे सपनों का मर जाना यह स्थिति भी खतरनाक है। जब व्यक्ति के सपने मर जाते हैं, तो इसका अभिप्राय है कि जीवन में वह लक्ष्य विहिन हो गया है। जो है, उसी से उसने समझौता कर लिया है। वह संघर्ष के डर से चुप हो जाता है। अतः दोनों ही बातों में संगति है क्योंकि दोनों ही स्थिति जीवन की धारा को रोक देती है।


    प्रश्न 5:सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो/आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।
    उत्तर :  इन पंक्तियों मे घड़ी की व्यंजना देकर सबसे खतरनाक समय की ओर संकेत किया गया है। यह खतरनाक समय बढ़ने का नाम नहीं लेता है, बस रुक जाता है। मनुष्य द्वारा अपने सुनहरे भविष्य के लिए प्रयास करने के स्थान पर चुप हो जाने को ही कवि ने रुकी घड़ी कहा है।


    प्रश्न 6:वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद/अपनी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?
    उत्तर :  जिस व्यक्ति ने किसी हत्याकांड को अंजाम दिया है, वह व्यक्ति हमारी आँखों को तकलीफ देना चाहिए। हमें उसे सबक सिखाने की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। ऐसी स्थिति में हम अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह फेर लेते हैं और तटस्थ नीति अपना लेते हैं। हमें वह हत्यारा बुरा नहीं लगता है। जो व्यक्ति ये सब होते हुए देखता रहता है और चुप रहता ऐसे व्यक्तियों को ही कवि ने चाँद की संज्ञा देकर खतरनाक बताया है। उनके कारण ही हत्या करने वाले लोग खुले घुमते हैं और उसे हौसला देते हैं।


    प्रश्न 7:कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत क्यों किया होगा?
    उत्तर :  कवि ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि एक मेहनती व्यक्ति का कितना भी फायदा उठाया जाए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेहनत करने वाला व्यक्ति इससे नहीं डरता है। एक स्थान पर नहीं तो दूसरे स्थान पर उसे उसकी मेहनताना का असली हक मिल जाता है। मगर समाज में इससे भी बढ़कर बातें हैं, जो खतरनाक हैं। अतः कवि इस पंक्ति से कविता आरंभ करता है और इसी से अंत करता है। इस तरह कवि ज़ोर देता है कि इससे भी अधिक खतरनाक बातें हैं।


    प्रश्न 8:कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते हैं?
    उत्तर : कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य बातें हैं, जिसे हम खतरनाक मानते हैं-
    (क) सामाजिक भ्रष्टाचार
    (ख) राजनीति भ्रष्टाचार
    (ग) धार्मिक भ्रष्टाचार
    (घ) लालच


    प्रश्न 9:समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
    उत्तर : समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए कानून व्यवस्था को कठोर बनाना पड़ेगा। कानून के ललीचेपन के कारण ही आम जनता डरी रहती है। कानून तोड़ने वाले लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं और आम जनता को चुप होने पर मजबूर कर देते हैं। हमें संवेदनशीलता से काम लेना पड़ेगा।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNCERT Solutions for Class XI Aaroh Part 1 Hindi Chapter 18- Akkham Devi
    Next Article NCERT Solutions for Class XI Aaroh Part 1 Hindi Chapter 20- Nirmala Putul
    Recent Posts
    • Birds Name in English
    NCERT Book Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 Maths
    • NCERT Solutions for Class 12 Physics
    • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
    • NCERT Solutions for Class 12 English
    • NCERT Solutions for Class 12 Economics
    • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
    • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
    • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
    • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
    • NCERT Solutions for Class 12 Biology
    • NCERT Solution for Class 11 Physics
    • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
    • NCERT Solutions for Class 11 Maths
    • NCERT Solutions for Class 11 Biology
    • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
    • NCERT Solutions for Class 11 Economics
    • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
    • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
    • NCERT Solutions for Class 11 Sociology
    NCERT Solutions
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 8 Maths
    • NCERT Solutions for Class 8 Science
    • NCERT Solutions for Class 8 English
    • NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 8 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 7 Maths
    • NCERT Solutions for Class 7 English
    • NCERT Solutions for Class 7 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 7 Science
    Exams
    • Privacy Policy
    • NEET 2024
    • NCERT Solutions for Class 8 Sanskrit
    • Current Affairs
    Links
    Latest News
    Contact Us
    Privacy Policy
    Ask a Doubt
    © 2026 CBSE Learning

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.